फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: लापता पति की तलाश के लिए लगाई गुहार

Fri, 17 Jul 2026 11:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
लहरपुर। छह साल से लापता पति की तलाश के लिए एक विवाहिता ने शुक्रवार को सीओ को प्रार्थनापत्र सौंपा है। सेमरापुरवा रुखारा गांव निवासी रामदेवी के अनुसार 10 फरवरी 2020 को लखीमपुर खीरी के फूलबेहड़ थाना क्षेत्र के तेंदुआ गांव निवासी ठेकेदार तौफीक उनके पति इतवारी को अपने साथ जयपुर ले गए थे।
विज्ञापन

जयपुर में उन्होंने पत्थर की खदान में काम कराने की बात कही थी। पति के साथ अन्य गांवों के लोग भी गए थे, जो कि तीन-चार दिन बाद वापस आ गए थे। मगर इतवारी नहीं आए। तभी से उनका फोन बंद है। ठेकेदार तौफीक से संपर्क किया तो उसने गुमराह करना शुरू कर दिया। महिला ने पति का पता लगाने के लिए एसपी तक को पत्र देकर गुहार लगाई। हालांकि फिर भी कोई हल नहीं निकला। सीओ अभिषेक कुमार ने बताया कि प्रार्थनापत्र मिला है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें