सकरन (सीतापुर)। आवास लाभार्थियों को वितरित करने के लिए आए सहजन के करीब 300 पौधे जिम्मेदारों द्वारा ब्लाॅक मुख्यालय पर रखवा दिए गए। यह पौधे देखरेख के अभाव में सूख रहे हैं।
सकरन के प्रधानमंत्री आवास लाभार्थियों को वितरित करने के लिए 25 जुलाई को वन विभाग द्वारा सहजन के 864 पौधे ब्लाॅक कार्यालय को दिए गए थे। इनके वितरण की जिम्मेदारी पंचायत सचिवों व ग्राम प्रधानों को दी गई थी। जिसमें से कुछ सचिवों द्वारा प्रधानों के माध्यम से पौधे लाभार्थियों तक पहुंचा दिए गए।
करीब 300 पौधे बीडीओ आवास के सामने रखवा दिए गए थे। जिनमें में अधिकतर पौधे देखरेख के अभाव में सूख गए हैं। वन दरोगा नरेंद्रपाल यादव ने बताया कि अधिकतर पौधे नष्ट हो गए हैं। इसकी शिकायत विभागीय अधिकारियों से की गई है।