फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: श्रद्धालुओं की कार पुल से टकराई, एक की मौत

Sun, 30 Mar 2025 11:57 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रस्त हुई कार।
विज्ञापन
सिधौली/सीतापुर। सिधौली-मिश्रिख मार्ग पर रविवार दोपहर नैमिषारण्य जा रहे लखनऊ निवासी श्रद्धालुओं की कार बेकाबू होकर पुल से टकरा गई। हादसे में एक श्रद्धालु की मौत हो गई। वहीं कार चालक संग सात लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलाें को सीएचसी में भर्ती कराया।
विज्ञापन


लखनऊ के पारा थाना क्षेत्र के इंडिया ग्रीन सिटी सदरौना निवासी हीरालाल (55), सुमन (49), सूरज (27), रूबी (24), शशि (21), खुशी (23) और कार चालक उमेश प्रजापति (24) नैमिषारण्य जा रहे थे। सीएचसी में भर्ती कार चालक उमेश ने बताया कि हम सभी रविवार को दर्शन के लिए नैमिष जा रहे थे।
इसी दौरान सिधौली-मिश्रिख मार्ग पर कोनीघाट पुल के पास कार के आगे अचानक गोवंश आ गया। उसे बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित हो गई और पुल की रेलिंग से जा टकराई। हादसे में कार में सवार सभी सातों लोग गंभीर घायल हो गए। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने राहगीरों की मदद से सीएचसी सिधौली पहुंचाया।
विज्ञापन

यहां पर चिकित्सकों ने हीरालाल को मृत घोषित कर दिया। रुबी, सुमन व खुशी को लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया है। कोतवाली प्रभारी बलवंत शाही ने बताया कि कार हादसे में लखनऊ निवासी एक युवक की मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। बताया कि हादसे में चोटिल हुए सूरज, शशि व उमेश काे सीएचसी में इलाज के बाद घर भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें