सीतापुर। कोतवाली देहात निवासी एक युवती ने युवक पर शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया है। रविवार को पुलिस ने आरोपी और उसके साथियों पर केस दर्ज कर लिया है।
युवती के मुताबिक वह एक साल पहले मुंशीगंज निवासी पूनम तिवारी के बच्चों को घर आकर पढ़ाती थीं। पूनम तिवारी का भाई राहुल शुक्ला अश्लील हरकतें करता था।
करीब एक माह पूर्व अंकित शुक्ला, पूनम तिवारी, देवेंद्र तिवारी और नीशू शुक्ला ने मिलकर पीड़िता की शादी राहुल से कराने का झांसा दिया। इसके बाद राहुल ने पीड़िता के साथ शारीरिक शोषण किया। इंस्पेक्टर अनूप शुक्ला ने बताया कि आरोपियों की तलाश जारी है।