फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाले-नालियां कूड़े से पटे

Thu, 28 Jan 2016 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के अधिकांश मोहल्लों में कूड़े करकट के ढेर नजर आ रहे हैं। वहीं नाला व नालियां चोक होने की कगार पर पहुंच गई हैं। दिन प्रतिदिन हालात बिगड़ते जा रहे हैं।
विज्ञापन


कारण यह है कि पालिका के सफाईकर्मी पिछले एक पखवारे से हड़ताल पर चल रहे हैं। इनके हड़ताल पर होने से शहर की साफ सफाई व्यवस्था ठप पड़ी है। इससे शहरवासियों को दिक्कतें उठानी पड़ रही है।

नगरपालिका के सफाईकर्मी पुनरीक्षित वेतनमान सहित अन्य मांगों को लेकर पहले क्रमिक अनशन कर रहे थे। इस दौरान वह सुबह दो घंटे साफ सफाई करते थे।

उसके बाद कार्रवाई न होने से क्षुब्ध होकर अनिश्चितकालीन आमरण अनशन शुरू कर दिया है, जिससे वह पूरी तरीके से कामकाज बंद कर दिया है।

काम पर न होने से शहर के मुख्य स्थानों से लेकर मोहल्लों तक में गंदगी की भरमार है। नालियां गंदगी से बजबजा रही हैं। नाला चोक होने की कगार पर पहुंच गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

..........
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें