फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली गुल होने पर भड़के लोग, कर्मी को पीटा

Fri, 08 Sep 2017 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
लाइन फाल्ट होने पर बिजली गुल होने से भड़के उपभोक्ताओं ने गुरुवार देर रात भवानीपुर उपकेंद्र पर जमकर हंगामा गया। लोगों ने यहां एसएसओ की पिटाई कर दी। उधर, कर्मचारी से मारपीट से नाराज उपकेंद्र कर्मियों ने शुक्रवार को आरोपियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


इस पर एसडीओ रवि कुमार ने रामकोट पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। रामकोट पुलिस ने तीन नामजद व एक अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। भवानीपुर उपकेंद्र में गुरुवार रात ड्यूटी कर रहे एसएसओ मिथिलेश कुमार के मुताबिक कटीली लाइन में फाल्ट के चलते ब्रेकडाउन लिया गया था।

इससे कुछ मोहल्ले की बिजली गुल हो गई। इसी बीच रामहेत तिवारी, मुन्नीलाल तिवारी, शोभित निवासी धनईखेड़ा व एक अन्य व्यक्ति उपकेंद्र पहुंचकर बाधित आपूर्ति का हवाला देते हुए मारपीट करने लगे। इससे वहां के अन्य कर्मचारी श्यामलाल, रंजीत, राम शंकर, प्रमोद कुमार, व पृथ्वी भयभीत हो गए। कर्मियों का आरोप है, कि उक्त लोग इससे पहले भी उपकेंद्र में मारपीट कर चुके हैं।
विज्ञापन


इस घटना से आहत कर्मियों ने कार्रवाई न होने पर उच्चाधिकारियों को सप्लाई बंद करने की चेतावनी दी। इस पर एसडीओ रवि कुमार ने रामकोट पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। थाना प्रभारी रामकोट राजेंद्र शर्मा ने बताया तीन नामजद व एक अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें