फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्रवाई न होने पर तहसील कार्यालयों में जड़ा ताला

विज्ञापन
विज्ञापन
कार्रवाई न होने पर तहसील कार्यालयों में जड़ा ताला
विज्ञापन


महमूदाबाद/ सीतापुर। भारतीय किसान यूनियन ने मांगों पर कार्रवाई न होने से आजिज आकर गुरुवार को एसडीएम सहित कई अन्य अफसरों के कमरों में ताला जड़ वही बैठ कर प्रदर्शन करने लगे। हालांकि उस समय कार्यालय में कोई नहीं था।

सूचना पाकर एसडीएम अतुल प्रकाश ने प्रदर्शनकारियों से वार्ता कर ताला खुलवाया। तहसील अध्यक्ष जयंती लाल वर्मा के नेतृत्व में तहसील परिसर में किसान पंचायत का गुरुवार को आयोजन हुआ था।
विज्ञापन


वक्ताओं ने कहा नहरों की साफ सफाई, धान खरीद, पारदर्शी चकबंदी प्रक्रिया अपनाने सहित अन्य मांगों को लेकर कई बार तहसील प्रशासन को ज्ञापन देने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
विज्ञापन


एसडीएम अतुल प्रकाश श्रीवास्तव ने प्रदर्शनकारियों से वार्ता कर सभी मांगों पर जल्द कार्रवाई करने का भरोसा दिया। इस पर प्रदर्शनकारी शांत हो गए। इस मौके पर नंद किशोर वर्मा, शिव कुमार वर्मा, रामाधार वर्मा, रामलली पाल, जगत नारायण वर्मा, राम सजीवन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें