फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: चिलचिलाती धूप और उमस से लोग परेशान

Sat, 25 Apr 2026 11:55 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। जिले में भीषण गर्मी का प्रकोप कम होने का नाम नहीं ले रहा है। शनिवार को लगातार तीसरे दिन अधिकतम पारा 42 डिग्री रहा। न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी जारी रही और एक डिग्री ऊपर चढ़कर 27 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। बाहर चिलचिलाती धूप और घर व दफ्तरों के अंदर उमस ने लोगों का चैन छीन लिया। पंखे व कूलर के सामने बैठे रहने पर भी पसीना नहीं सूखा। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक फिलहाल प्रचंड गर्मी से राहत मिलने के आसार नहीं हैं।
विज्ञापन

शनिवार की सुबह से ही गर्मी ने तेवर दिखाने शुरू कर दिए। सूरज की गर्म किरणें बदन में चुभने लगीं। तपिश से आम जनमानस बुरी तरह बेहाल नजर आया। दोपहर होते-होते तेज धूप व 13 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से चलने वाली गर्म हवा कहर ढाने लगी। भीषण गर्मी से बेचैन लोग बाहर निकलने की हिम्मत नहीं जुटा सके। इसके चलते दोपहर को शहर की प्रमुख बाजार व चौराहों पर सन्नाटा पसरा दिखाई दिया। जरूरी काम से निकले लोग गर्मी में पसीना-पसीना होकर छांव तलाशते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें