फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टापू बना पचीसा गांव

Fri, 10 Jul 2015 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के गांजरी क्षेत्र में घाघरा व शारदा नदी के तटीय क्षेत्र में बसने वाले ग्रामीणों के सामने अब केवल एक ही विकल्प बचा है। यह विकल्प है घर व गांव को छोड़ देने का। वजह यह है कि दोनों नदियां इन दिनों उफान पर हैं और उनका पानी तटीय क्षेत्र की आबादी व खेतों की जमीन को काटकर निगलता जा रहा है। पचीसा गांव टापू बना हुआ है, जहां पर बसे बाशिंदों तक पहुंचना बड़ा ही मुश्किल हो रहा है। कटान के कारण ग्रामीण घरों को छोड़कर भाग रहे हैं।
विज्ञापन


मारूबेहड़ प्रतिनिधि के अनुसार गड़रियन पुरवा में विनोद, देवी दयाल, सूरज लाल, सरयू लाल, सहजू आदि ग्रामीण घरों को छोड़कर पलायन कर गए हैं। घाघरा नदी यहां पर तेजी से कटान कर रही है। घर लगातार कटकर नदी में समाते जा रहे हैं। घाघरा नदी के जल स्तर में बढ़ोत्तरी हो रही है।

पचीसा गांव के सुरेश, राकेश, बच्चू, बैजनाथ आदि नाव से गुरुवार को नदी की धार पारकर मारूबेहड़ आए थे। बताने लगे कि नदी का पानी काफी बढ़ गया है, नाव को गांव तक लेकर जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। गांव टापू बना हुआ है, कटान को देखते हुए वहां पर बसने वाले लोग पलायन कर रहे हैं।
विज्ञापन


तटीय क्षेत्र के रामलाल पुरवा के ग्रामीण बेहद दहशत में हैं। नदी की लहरें तट से टकराकर बाहर आ रही हैं। इससे गांव के लोग बाढ़ आने की संभावना से दहशतजदा हैं। नदी निर्मल पुरवा,कोनी,फौजदार पुरवा, महंतपुरवा, बरार, टिब्भा, सिसैया, दरियाना आदि गांवों में कटान कर रही है। इस क्षेत्र से भी तमाम परिवार पलायन कर रहे है।

तंबौर प्रतिनिधि के अनुसार इस क्षेत्र में शारदा नदी का पानी भी लगातार बढ़ता जा रहा है। यहां पर बाढ़ जैसी नौबत नजर आ रही है। नदी का पानी तट पर आकर लग गया है। बोधवा, बरेला, असईपुर, मल्लापुर, काशीपुर, बढ़हिन पुरवा, बोधवा, चंदीभानपुर आदि गांवों के निकट नदी कटान कर रही है। यहां से भी ग्रामीण सुरक्षित ठिकानों की तरफ पलायन कर रहे हैं।
रामपुर मथुरा प्रतिनिधि के अनुसार इस क्षेत्र में घाघरा नदी पूरे उफान पर है। नदी फतुल्लापुर, अंगरौरा, कनरखी में अपना रौद्र रूप दिखा रही है। यहां से पलायन कर रहे ग्रामीणें ने क्षेत्र की सड़कों पर डेरा डाल रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें