फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: मरीजों को सीएचसी में मिलेगी एक्स-रे की सुविधा

Sun, 17 Mar 2024 12:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
मछरेहटा(सीतापुर)। सीएचसी मछरेहटा आने वाले मरीजों को अब एक्सरे जांच के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। उन्हें सीएचसी में ही इसकी सुविधा मिलेगी। शनिवार को सांसद व विधायक ने यहां पर लगी नई एक्स-रे मशीन का उद्घाटन किया।
विज्ञापन

सीएचसी पर एक्स-रे की सुविधा न होने से मरीज जिला अस्पताल करीब 12 किलोमीटर दूर चलकर आते थे। लेकिन अब मरीजों को तत्काल जांच की सुविधा मिलेगी। मिश्रिख सांसद अशोक रावत व विधायक रामकृष्ण भार्गव ने एक्स-रे मशीन, आरोग्य केंद्र व आयुष्मान आरोग्य मंदिर का उद्घाटन किया। वहीं, ब्लॉक के सभागर में जन आशीर्वाद समारोह में प्रधान व बीडीसी से सीधा संवाद स्थापित किया। इस अवसर पर भाजपा नेता अंजनी शुक्ला, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि मछरेहटा विजय भार्गव, ब्लॉक प्रमुख गोंदलामऊ मुनेंद्र अवस्थी, ब्लॉक प्रमुख मिश्रिख रामकिंकर पांडेय, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अजय भार्गव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें