फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: मूल्यांकन में पहले दिन गैर हाजिर रहे 815 परीक्षक

Sun, 17 Mar 2024 12:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। यूपी बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन में पहले दिन 815 परीक्षक गैरहाजिर रहे। इसका असर मूल्यांकन पर साफ दिखाई दिया। केवल 21,834 उत्तर पुस्तिकाएं ही जांची जा सकीं। इस पर डीआईओएस ने इन परीक्षकों को सख्त हिदायत जारी की है। रविवार को उपस्थित न होने पर मार्च माह का वेतन रोकने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

शहर के चार परीक्षा केंद्रों पर शनिवार सुबह 10 बजे से मूल्यांकन शुरू हो गया। स्कूल के बाहर शिक्षकों से पहले मोबाइल स्विच ऑफ करके जमा करवा लिए गए। इसके बाद केंद्र व्यवस्थापकों ने परीक्षकों के साथ मीटिंग की। मूल्यांकन में बरती जाने वाली सावधानियों से अवगत कराया। नमूने के तौर पर उत्तर पुस्तिकाओं की जांच करके दिखाया। करीब दो घंटे तक सभी केंद्रों पर मूल्यांकन को लेकर प्लानिंग होती रही। करीब 12 बजे के बाद केंद्रों पर मूल्यांकन शुरू हुआ। पहले दिन सभी केंद्रों पर कक्ष निरीक्षकों की संख्या काफी कम नजर आई। इससे मूल्यांकन कार्य काफी प्रभावित रहा।
राजकीय इंटर कॉलेज सीतापुर में इंटरमीडिएट की 81,248 उत्तर पुस्तिकाएं आवंटित की गई हैं। यहां 4,527 कॉपियों की जांच हुई। यहां पर 364 परीक्षकों की ड्यूटी लगाई गई थी, लेकिन केवल 177 ही पहुंचे। वहीं, आरआरडी इंटर कॉलेज में 84,817 के सापेक्ष 6,345 कॉपियों की जांच की गई। यहां पर 357 में केवल 147 परीक्षक मौजूद रहे। इसी तरह राजकीय बालिका इंटर कॉलेज सीतापुर में आवंटित हाईस्कूल की 1,08,541 कॉपियों के सापेक्ष 4272 की जांच की गई। इस विद्यालय में 620 की जगह 434 परीक्षकों ने कॉपियों का मूल्यांकन किया। म्युनिसिपल इंटर कॉलेज में 96,823 के सापेक्ष 6690 उत्तरपुस्तिकाओं की जांच की गई। यहां पर 537 परीक्षकों में से 305 ने अपना सहयोग दिया। इसी तरह पहले दिन हाईस्कूल की 10,962 और इंटरमीडिएट की 10,872 कॉपियों का मूल्यांकन हुआ। चार केंद्रों पर 815 परीक्षक गैर हाजिर रहे। डीआईओएस ने गैर हाजिर शिक्षकों को रविवार को अनुपस्थित रहने पर वेतन रोकने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

कंट्रोल रूम से हुई निगरानी
मूल्यांकन कार्य की निगरानी सीसीटीवी की जरिए की गई। डीआईओएस कार्यालय में बने कंट्रोल रूम से चार केंद्रों पर हो रहे मूल्यांकन कार्य को देखा गया। इसके अलावा सभी केंद्रों पर पुलिस बल भी मौजूद रहा। डीआईओएस, पर्यवेक्षक व स्टेटिक मजिस्ट्रेट ने केंद्रों का भ्रमण करके वहां पर चल रहे मूल्यांकन कार्य को परखा। इस दौरान कहीं पर भी कोई गड़बड़ी नजर नहीं आई।
होगी कठोर कार्रवाई
चार केंद्रों पर मूल्यांकन शुरू हो गया है। पहले दिन शांतिपूर्ण तरीके से मूल्यांकन हुआ है। अभी कई विद्यालयों ने मूल्यांकन का लिफाफा डीआईओएस कार्यालय से प्राप्त नहीं किया है। सभी विद्यालय इसे तत्काल प्राप्त करते हुए परीक्षकों को कार्यमुक्त करना तय करें। लापरवाही बरतने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

-राजेंद्र सिंह, डीआईओएस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें