फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिहाइड्रेशन का शिकार हो रहे मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। जून में बढ़ती गर्मी मरीजों पर भारी पड़ रही है। इस समय मरीज डिहाइड्रेशन का शिकार हो रहे हैं। इससे आरोग्य मेले में इन मरीजों की संख्या बढ़ रही है। करीब 50 फीसदी मरीज उल्टी, दस्त व बुखार के आ रहे हैं।
विज्ञापन

जून माह चल रहा है। इस समय पारा 42 तक पहुंच रहा है। तेज धूप हर किसी को बेहाल कर रही है। मरीजों को धूप की वजह से तमाम रोग भी चपेट में ले रहे हैं। मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का आयोजन रविवार को जनपद के 66 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर किया गया। इस मेले में आने वाले मरीजों का प्राथमिक स्तर पर स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। उसके बाद इनको दवाइयां वितरित की गई।
मेले में जहां धूप की वजह से मरीजों की संख्या कम हो रही है। वहीं आने वाले अधिकतर मरीज उल्टी, दस्त, बुखार, पेट दर्द का शिकार हो रहे है। कुछ मरीज त्वचा संबंधी रोगों के आ रहे है। मेले में आए हुए मरीजों को पहले दवाइयां दी गई। उसके बाद अगले सप्ताह फिर से इलाज के लिए बुलाया गया है। अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. उदय प्रताप ने बताया डिहाइड्रेशन के मरीज बढ़ रहे हैं। इनको दवाइयां दी जा रही है।
विज्ञापन

अगले सप्ताह फिर से बुलाया
शहर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दुर्गापुरवा में रविवार को 76 मरीज इलाज कराने पहुंचे। ये मरीज उल्टी, दस्त व बुखार से परेशान थे। चिकित्सकों ने दवाइयां देकर इलाज किया। अगले सप्ताह फिर से बुलाया। शहर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सदर बाजार में 78 मरीज इलाज के लिए पहुंचे। ये सुबह नौ से तीन बजे के बीच आए। चिकित्सकों ने बताया कि इस समय अधिकतर मरीज डिहाइड्रेशन का शिकार हो रहे हैं। इसलिए धूप से बचना बहुत जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें