फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: धर्मांतरण में पादरी गिरफ्तार, चेन्नई से फंडिंग उजागर

Tue, 29 Jul 2025 11:34 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। इमलिया सुल्तानपुर के गांव रामपुरमथना मुराउनपुरवा में रविवार को सामने आए धर्मांतरण मामले में पुलिस ने पादरी सहित पांच आरोपियों को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। मामले के मुख्य आरोपी लखीमपुर खीरी निवासी पादरी के एक बैंक खाते से पता चला कि धर्मांतरण के लिए चेन्नई से फंडिंग होती थी।
विज्ञापन

एसपी अंकुर अग्रवाल ने बताया कि लखीमपुर खीरी के पसगवां थाना क्षेत्र के बेहटा गांव निवासी पादरी विनोद पाल सिंह, उसकी पत्नी ज्योति के साथ मुराउनपुरवा निवासी अनंतराम, शुभकरन, रमित को गिरफ्तार किया गया है। मुख्य आरोपी विनोद लोगों को ईसाई बना रहा था। उसके कब्जे से तीन बाइबिल, ढोलक व धर्मांतरण की अन्य सामग्री बरामद हुई है। छानबीन में आरोपी का एक खाता सामने आया, जिसमें संदिग्ध ट्रांजेक्शन मिले हैं।
विनोद ने बताया कि लोगों को प्रलोभन देने के लिए उसे चेन्नई से धन प्राप्त होता है। इस धन का खर्च वह लोगों को ईसाई धर्म से जोड़ने व प्रार्थना भवन निर्माण कराने में कर रहा था। थाने की पुलिस ने साइबर अपराध थाने को रिपोर्ट भेजकर आरोपी के बैंक खाते को सीज करा दिया है। इसके साथ ही आरोपी के अन्य खातों का भी पता लगाया जा रहा है। ईसाई धर्म से संबंधित गैंग के संबंध में जानकारी की जा रही है। आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन


कई बिंदुओं पर जारी रहेगी जांच
सूत्रों के मुताबिक, पुलिस मुख्य आरोपी के पास से मिली जानकारी के आधार पर कई बिंदुओं पर जांच कर रही है। कई अन्य खातों के साथ ही, वे खाते जिनसे रुपये आ रहे हैं, उनकी भी जांच की जा रही है। आरोपियों के फोन को भी खंगाला जा रहा है। ऐसा माना जा रहा है कि आरोपियों के फाेन से कई ऐसे चेहरे भी बेनकाब हो सकते हैं, जो कि काफी समय से धर्मांतरण कराने में लगे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें