सीतापुर। ग्रामीण क्षेत्र में पंचायत उत्सव भवन का निर्माण कराया जाएगा। इससे ग्रामीणों को मांगलिक कार्यक्रमों के लिए गेस्ट हाउस नहीं बुक कराना पड़ेगा। ग्रामीण क्षेत्र की प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में पंचायत उत्सव भवन का निर्माण कराया जाना है। पहले चरण में जिले में एक पंचायत उत्सव भवन बनेगा। इस पर तकरीबन डेढ़ करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसके लिए न्यूनतम तीन हजार वर्ग मीटर जमीन की जरूरत होगी।
पंचायत उत्सव भवन में एक हॉल, स्टेज, मंडप सहित (100 लोगों की क्षमता का) तीन कमरे, जिसमें एक दिव्यांग हितैषी कमरा भूतल पर शौचालय सहित, रसोई घर आदि बनवाए जाएंगे। स्थल चयन के लिए डीएम की अध्यक्षता में समिति का गठन किया गया है। उपयुक्त जमीन की तलाश की जा रही है। इसके लिए जिला पंचायत राज अधिकारी डाॅ. निरीश चंद्र साहू ने सभी एडीओ पंचायत से प्रस्ताव मांगे हैं।