कमलापुर। आरबीएसबी सिंह इंटर कॉलेज परिसर में शुक्रवार को जनपदीय माध्यमिक विद्यालयीय कुश्ती प्रतियोगिता 2025 का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता में जनपद के 20 विद्यालयों के 350 बालक व बालिकाओं ने अपना हुनर दिखाया।
प्रतियोगिता में बालिका वर्ग में सर्वाधिक अंक व गोल्ड मेडल्स जीत कर आरबीएसबी सिंह इंटर कॉलेज कमलापुर चैंपियन बना। बालिका वर्ग में द्वितीय स्थान प्राप्त करके किसान इंटर कॉलेज सरैया राजा साहब ने उपविजेता का खिताब जीता।
सरदार वल्लभ भाई पटेल इंटर कॉलेज गोड़ैचा ने बालक वर्ग का जनपदीय उपविजेता का खिताब जीता। आरबीएसबी सिंह इंटर कॉलेज ने जनपद का ओवरऑल चैंपियनशिप का खिताब भी जीता। इस दौरान प्रधानाचार्य साकिब जमाल अंसारी, जनपदीय क्रीड़ा सचिव अवधेश नंदन पांडेय, आरबीएसबी सिंह इंटर कॉलेज के शारीरिक शिक्षा शिक्षक अनूप सिंह, धीरेंद्र कश्यप व अन्य उपस्थित रहे।