फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12,534 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला आज

Sat, 31 Oct 2015 10:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
चार चरणों में हुए पंचायत चुनाव के नतीजे रविवार को घोषित होंगे। मतगणना के लिए प्रशासन ने कमर कस ली है। जिले के 19 विकास खंडों में सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती की जाएगी।
विज्ञापन


चुनाव में जिला पंचायत व क्षेत्र पंचायत सदस्य बनने के लिए मैदान में उतरे 12534 उम्मीदवारों की किस्मत दांव पर लगी है। निष्पक्ष व पारदर्शी मतगणना के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। कर्मियों की शिफ्टवार ड्यूटी लगाई गई है।

प्रत्येक विकास खंड स्तर पर सुपर जोनल मजिस्ट्रेट एवं वरिष्ठ पुलिस अधिकारी तैनात रहेंगे। सीसीटीवी कैमरों से भी मतगणना स्थल की हर गतिविधियों पर नजर रहेगी।
विज्ञापन


जीतने के बाद उम्मीदवार शांति पूर्वक मतगणना स्थल से निकलें इसको लेकर भी अफसर सजग रहेंगे। एक नवंबर को सुबह आठ बजे से प्रारंभ होकर समाप्ति तक काउंटिंग लगातार चलती रहेगी।

नतीजे को लेकर उम्मीदवारों में उत्साह
डीडीसी व बीडीसी सदस्य पदों के बहुत से प्रत्याशियों को अपनी जीत का यकीन है। ऐसे प्रत्याशी खासा उत्साहित हैं। वे जीत का जश्न मनाने की अभी से तैयारियां कर रहे हैं। कोई देव स्थान पर प्रसाद चढ़ाकर जीत की खुशी मनाने की योजना बना रहा है तो किसी ने दावत देने की तैयारी कर ली है।

वार्ड नंबर 22 से जिला पंचायत सदस्य पद की प्रत्याशी ममता जायसवाल कहती हैं, कि जीत के बाद किसी तरह के जश्न की योजना नहीं है। यदि विजयी हुई तो क्षेत्र में जाकर जनता से मिलकर उनका आभार जताएंगे।

फिर चुनाव के वक्त जनता से किए गए वादों पर अमल करने की कवायद में जुट जाएंगे। वार्ड नंबर 24 से डीडीसी के उम्मीदवार अरुण मिश्र अपनी जीत के प्रति पूरी तरह आश्वस्त हैं।

उन्होंने कहा जनता की समस्याओं का निराकरण व क्षेत्र में विकास कराना ही उनका जश्र होगा। वार्ड नंबर 28 से डीडीसी के प्रत्याशी मायाराम ने कहा कि वह सादे ढंग से विजय स्वीकार करेंगे। क्षेत्र में जाकर जनता से मिलेंगे।

पांच हजार कर्मी करेंगे मतगणना
मतगणना के लिए 12-12 घंटे की दो शिफ्टों में कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। जनपद में 1004 मतगणना पार्टियां बनाई गई हैं। इसमें 5020 कर्मी शामिल हैं। मतगणना कर्मी अपने-अपने स्थलों पर टेबलवार काम करेंगे।

एक टेबल पर पांच कर्मी लगाए गए हैं। मतगणना स्थल के मुख्य प्रवेश द्वार के दोनों तरफ 200-200 मीटर की दूरी पर बैरियर लगाए जाएंगे। बैरियर के अंदर किसी वाहन का प्रवेश नहीं होगा। प्रत्येक ब्लॉक पर 3 क्यूआरटी मोबाइल पार्टी बनाई गई हैं, जो मतगणना स्थल पर लगातार भ्रमण करती रहेंगी।

इसमें एक उपनिरीक्षक के नेतृत्व में 2 आरक्षी व 4 होमगार्ड लगाए गए हैं। मतगणना शुरू होने के बाद शाम 4 बजे से बीडीसी पदों के नतीजे आने शुरू हो जाएंगे। जबकि डीडीसी के नतीजे देर रात आएंगे।

जुलूस पर पाबंदी
किसी भी प्रत्याशी को विजय जुलूस निकालने की अनुमति नहीं है। विजयी उम्मीदवार शांति पूर्वक मतगणना स्थल से अपने घरों को रवाना हों इसके लिए अफसरों की पैनी नजर उन पर रहेगी। धारा 144 लागू है। यदि कोई इसका उल्लंघन करता पाया गया तो उसके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

डीडीसी के 16 वार्डों के देर रात आएंगे नतीजे
डीडीसी के 16 वार्डों की मतगणना दो अलग-अलग ब्लॉको में होने से नतीजे देरी से आएंगे। डीडीसी के नतीजे जिला स्तर से घोषित किए जाएंगे। इसको लेकर सदर तहसील में इंतजाम किए गए हैं।

जिन वार्डों की मतगणना दो ब्लॉको में होनी है, उनमें वार्ड संख्या 37, 41, 48, 53, 57, 17, 21, 25, 29, 32, 36, 65, 69, 12, 09 व 05 शामिल हैं। डीएम द्वारा ब्लॉकों के निर्वाचन अधिकारियों को डीडीसी का सहायक निर्वाचन अधिकारी नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें