फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुनियादी सहूलियतों से लैस होंगी पालिका व नगरपंचायतें

Sat, 18 Mar 2017 11:55 PM IST
amar ujala
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले की पालिका और नगर पंचायतों की सूरत बदलेगी। यहां की 11 निकायों को बुनियादी सुविधाओं सड़क, जलनिकासी एवं मार्ग प्रकाश व्यवस्था से लैस किया जाएगा। सभी कार्य 14 वां वित्त आयोग मद से कराए जाएंगे। इस पर 985.38 लाख रुपये व्यय होंगे। डीएम ने सभी पर मुहर लगा दी है।
विज्ञापन


 मालूम हो कि 14वां वित्त आयोग के सामान्य बुनियादी अनुदान योजना के तहत शहरों में विकास कार्य कराए जाते हैं। जिसमें नाला, आरसीसी, नाली, इंटरलॉकिंग, डामर रोड, स्ट्रीट लाइट, कब्रिस्तान व श्मशान का रख-रखाव तथा मरम्मत कार्य कराए जा सकते हैं।

यहां की 11 निकायों ने इसके तहत विकास कार्यों का प्रस्ताव तैयार कर उसे डीएम को भेजा था। इस पर डीएम ने निकायों से आए प्रस्तावों पर चर्चा के बाद मंजूरी दे दी हैं। समस्त नगरपालिका व नगर पंचायत में 985.38 लाख रुपये से विकास कार्य कराए जाएंगे। 
विज्ञापन


प्रस्तावित कार्यों को दी गई मंजूरी
निकायों में विकास कार्य कराने को लेकर प्रस्तावित कार्यों को मंजूरी दी गई है। जिसके तहत 11 निकायों में विकास कार्य कराए जा सकेंगे। यह कार्य बुनियादी अनुदान के तहत कराए जाएंगे।
विज्ञापन

-रामकेवल तिवारी, प्रभारी अधिकार,ी स्थानीय निकाय
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें