सीतापुर। रामपुर मथुरा कस्बा निवासी अमरजीत (35) पेंटिंग का काम कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। बृहस्पतिवार को वह महमूदाबाद के बाबाकुटी गांव से ट्रैक्टर ट्रॉली पर पुआल लेकर जा रहे थे। वह ट्रॉली के ऊपर बैठे थे। गोड़ैचा चौराहे के पास अचानक ट्रॉली का संतुलन बिगड़ गया, जिससे वह नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
परिजन और आसपास के लोग उन्हें लेकर सीएचसी महमूदाबाद पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद से पत्नी अनीता व अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के चार बेटे शिवा (19), शनि (15), लकी (11) और गोलू (8) हैं। सीओ कपूर कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।