फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्षेत्रीय किसानों का नहीं तौला गया धान और हो गई 24 हजार क्विंटल की खरीद

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर मथुरा (सीतापुर)। क्षेत्रीय किसानों का धान तौला नहीं गया और क्रय केंद्र रामपुर मथुरा में 24 हजार क्विंटल की खरीद हो गई। धान खरीद में धांधली की जा रही है। सेवता विधायक ज्ञान तिवारी के हस्तक्षेप पर डीएम ने जांच के लिए तीन सदस्यीय टीम गठित की है। विधायक ने धान खरीद में भ्रष्टाचार का मामला सदन में उठाने की बात कही है।
विज्ञापन

इस बार सरकारी धान क्रय केंद्रों पर किसानों का धान नहीं खरीदे जाने को लेकर शुरू से ही शिकायतों का अंबार लगा हुआ था। किसानों द्वारा बिचौलियों का धान खरीदे जाने की शिकायत पर बीते रविवार को सेवता विधायक ज्ञान तिवारी रामपुर मथुरा क्रय केंद्र का निरीक्षण किया था। गड़बड़ी की आशंका पर डीएम से वार्ता कर जांच की बात कही थी।
जबकि केंद्र प्रभारी के नहीं मिलने से सोमवार को विधायक फिर क्रय केंद्र पहुंच गए। उधर, डीएम द्वारा गठित खाद्य एवं विपणन अधिकारी, तहसीलदार अशोक कुमार व एआर कोऑपरेटिव विवेक सिंह भी जांच के लिए क्रय केंद्र पर पहुंच गए। इस दौरान किसानों ने शिकायतों का अंबार लगा दिया। प्रारंभिक जांच में पाया गया कि कागजों पर 24 हजार क्विंटल धान खरीदा गया है। खरीदे गए धान में लगे किसानों की खतौनी आदि की जांच में खुलासा हुआ कि अब तक क्षेत्रीय किसानों का धान खरीदा ही नहीं गया है।
विज्ञापन

थानगांव, सदरपुर, रेउसा, बरौली आदि दूरदराज के किसानों के कागज लगाकर धान खरीदा गया है। किसानों के जबरदस्त आक्रोश को देखते हुए क्षेत्रीय विधायक ने जिलाधिकारी से क्रय केंद्र प्रभारी प्रवीण सिंह पर कार्रवाई किए जाने की मांग की। इतने बड़े पैमाने पर गड़बड़ी के बावजूद संबंधित विभागीय अधिकारी केंद्र प्रभारी का अंत तक बचाव करते नजर आए। विधायक ज्ञान तिवारी ने बताया कि यह मुद्दा किसानों से जुड़ा हुआ है। जिलाधिकारी से क्रय केंद्र प्रभारी सहित इसमें संलिप्त जिम्मेदारों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने इस मुद्दे को सदन में भी उठाए जाने की बात भी कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें