फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएसी के जवानों ने दिखाया दम

Wed, 16 Mar 2016 11:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सीतापुर
विज्ञापन
सीतापुर के द्वितीय वाहिनी पीएसी में प्रतियोगिता में गोल करने का प्रयास करते खिलाड़ी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, सीतापुर
विज्ञापन
द्वितीय वाहिनी पीएसी मैदान पर बुधवार को अंतरवाहिनी मध्य जोन वालीबॉल, बास्केटबॉल व कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का उदघाटन वाहिनी के सेनानायक विनोद कुमार सिंह ने किया।
विज्ञापन


प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच वालीबॉल का आठवीं वाहिनी व 27वीं वाहिनी पीएसी के बीच खेला गया। जिसमें आठवीं वाहिनी ने जीत दर्ज की। द्वितीय मैच 25वीं वाहिनी पीएसी व 35वीं वाहिनी पीएसी लखनऊ के बीच खेला गया। जिसमें लखनऊ की टीम विजेता रही।

तृतीय मैच द्वितीय वाहिनी पीएसी सीतापुर व 30वीं वाहिनी पीएसी गोंडा के बीच खेला गया। जिसमें द्वितीय वाहिनी विजई रही। इसी तरह चौथा मैच 10 वीं वाहिनी पीएसी बाराबंकी तथा 32 वीं वाहिनी पीएसी लखनऊ के बीच खेला गया। इसमें 10 वीं वाहिनी विजई रही।  
विज्ञापन


कबड्डी प्रतियोगिता में द्वितीय वाहिनी सीतापुर ने 32 वीं वाहिनी की टीम को हराया। दूसरे मैच में 35वीं वाहिनी ने 11वीं वाहिनी की टीम को हराया। तीसरे मुकाबले में 8वीं वाहिनी ने 25वीं वाहिनी की टीम को हराया। चौथे मुकाबले में 30 वीं वाहिनी की टीम ने 27 वीं वाहिनी की टीम को हराया।

बास्केट बॉल के प्रथम मुकाबले में 10 वी वाहिनी ने 25 वीं वाहिनी टीम को हराया। दूसरे मुकाबले में द्वितीय वाहिनी की टीम ने 30 वीं वाहिनी की टीम को हराया। तीसरे मुकाबले में 8 वीं वाहिनी ने 11 वीं वाहिनी को हराया। चौथे मुकाबले में 35 वी वाहिनी ने 27 वीं वाहिनी को हराया। इस मौके पर दीपेंद्र नाथ चौधरी, अशोक कुमार, पारसनाथ आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें