फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: पेड़ से टकराई बेकाबू कार, दो भाइयों की गई जान, मां जख्मी

Wed, 26 Aug 2026 11:41 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
यश
विज्ञापन
कल्ली चौराहा। वाराणसी से नैमिषारण्य जा रहे दो भाइयों की कार जमुनापुर गांव के पास अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में दोनों भाईयों की मौत हो गई। कार में सवार उनकी मां और चालक की हालत नाजुक बनी है।
विज्ञापन

वाराणसी के दाल मंडी निवासी आकाश (31), यश (25) अपनी माता नंदिनी (53) के साथ कार से आ रहे थे। कार सल्लापुर निवासी चिंटू पांडेय (36) चला रहे थे। कल्ली चौराहा से नैमिषारण्य मार्ग पर जमुनापुर के पास कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। टक्कर लगने से कार के दोनों एयरबैग खुल गए। चारों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उनको पुलिस व स्थानीय लोगों की मदद से सीएचसी मछरेहटा पहुंचाया गया।
वहां आकाश व उनके भाई यश को चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। वहीं अन्य दो को जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। पुलिस ने घटना की जानकारी उनके परिजनों को दी। इंस्पेक्टर प्रदीप सिंह ने बताया कि कल्ली चौकी इंचार्ज ने मृतकों के चाचा को घटना की जानकारी दी है। जांच की जा रही है।

यश

यश

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें