फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: जयपुर रूट पर दो एसी बसों का शुरू हुआ संचालन

Tue, 12 Mar 2024 11:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। अब जयपुर और बालाजी जाने वाले यात्रियों को गर्मियों में दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा। परिवहन निगम ने इस रूट पर दो एसी बसों का संचालन तय कर दिया है। इससे लोगों को गर्मियों में सफर करने में काफी राहत मिलेगी।
विज्ञापन

अब तक इस रूट पर एसी बसों की सुविधा मौजूद नहीं थी। मेहंदीपुर बालाजी जाने के लिए पांच बसें संचालित हो रही हैं। लेकिन एसी बस की सुविधा नहीं थी। अब दो एसी बसों का संचालन शुरू कर दिया गया है। विभाग की मंशा है कि लंबे सफर में लोगों को अधिक गर्मी का सामना न करना पड़े। एआरएम राकेश कुमार ने बताया कि गर्मी में लोगों की सहूलियत को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है।

आगरा होते हुए जाएंगी बसें
यह एसी बसें सीतापुर से दोपहर एक बजे रवाना होंगी। सीतापुर से हरदोई, फर्रूखाबाद, मैनपुरी, फिरोजाबाद, आगरा होते हुए मेहंदीपुर बालाजी जाएंगी। इसके बाद जयपुर पहुंचेंगी। एआरएम राकेश कुमार ने बताया कि इन एसी बसों का किराया भी बहुत अधिक नहीं होगा। यह मध्यम परिवार की पहुंच के अंदर ही है। प्रतिदिन एक बस को संचालित किया जाएगा। सवारियां मिलने के अनुसार इसमें परिर्वतन भी किया जा सकता है। सीतापुर से फर्रुखाबाद का किराया 278 रूपए, मेहंदीपुर बालाजी तक 938 और जयपुर तक का किराया 1176 रुपये निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें