सीतापुर। मतदान के दिन मंगलवार को जिला अस्पताल की ओपीडी सेवा बहाल रहेगी। दो बजे के बाद इमरजेंसी सेवा 24 घंटे चलती रहेगी। इस दौरान अगर कहीं पर कोई अप्रिय घटना होती है तो सभी चिकित्सक मौजूद रहेंगे। इससे निपटने के लिए अस्पताल प्रशासन ने तैयारियां कर ली है।
बुधवार को जनपद में सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक मतदान होगा। सार्वजनिक अवकाश रहेगा, लेकिन जिला अस्पताल की ओपीडी सेवा बहाल रहेगी। सुबह आठ बजे से दो बजे तक ओपीडी सेवा चलती रहेगी।
इस दौरान सभी चिकित्सक अस्पताल में मौजूद रहेंगे। उसके बाद इमरजेंसी सेवा 24 घंटे मुहैया रहेगी। इस दौरान जिले में कोई भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए जिला अस्पताल पूरी तरह से तैयार रहेगा। इमरजेंसी कक्ष में एक चिकित्सक की ड्यूटी रहेगी। सहयोगी के रूप में फॉर्मासिस्ट व वार्ड ब्वॉय तैनात रहेंगे। इमरजेंसी कक्ष में 10 बेड रिजर्व कर दिए गए हैं। बर्न यूनिट में भी चिकित्सक मौजूद रहेंगे।
इमरजेंसी सेवाएं रहेगी बहाल
मतदान के दिन सार्वजनिक अवकाश रहेगा। इस दिन केवल इमरजेंसी सेवाएं बहाल रहेगी। मेडिकल स्टोर खुले रहेंगे। इसके अलावा आवश्यक वस्तुओं की दुकानों खुली रहेगी। किराना, दूध, फल व सब्जी मिलती रहेगी। यह सेवाएं चलती रहेंगी। इसके अलावा बाजार पूरी तरह से बंद रहेगी। कोई भी व्यापारिक प्रतिष्ठान नहीं खुलेगा।
24 घंटे बहाल रहेगी बिजली आपूर्ति
मतदान के दिन कोई परेशानी न आए। इसके लिए 24 घंटे विद्युत आपूर्ति बहाल रहेगी। अधीक्षण अभियंता नंदलाल ने बताया कि सभी अधिशासी अभियंताओं को विद्युत आपूर्ति सुचारु रखने के निर्देश दिए गए है। अगर कहीं पर कोई दिक्कत आती है तो तत्काल उसे दुरुस्त कराया जाएगा। सभी सब स्टेशन पर अवर अभियंता, लाइनमैन सहित अन्य स्टाफ मौजूद रहेगा। इसकी बराबर मॉनीटरिंग भी की जाएगी।
मतदान के दिन ओपीडी सेवा चलती रहेगी। उसके बाद इमरजेंसी सेवा में चिकित्सक मौजूद रहेंगे। किसी भी घटना से निपटने के लिए अस्पताल पूरी तरह से तैयार है।
- डॉ. आरके सिंह, सीएमएस, जिला अस्पताल