फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले दिन सिर्फ 151 को लग सकी वैक्सीन

विज्ञापन
जिला अस्पताल में लाभार्थी को कोरोना की वैक्सीन लगाती स्वास्थ्य कर्मी। (संवाद) - फोटो : SITAPUR
विज्ञापन
सीतापुर। जिले में कोरोना टीकाकरण अभियान का द्वितीय चरण सोमवार को शुरू हो गया। पहले दिन पोर्टल ने अफसरों व बुजुर्गों को खूब छकाया। करीब 12 बजे तक पोर्टल अपडेट नहीं हो सका। उसके बाद महज औपचारिक तौर पर दो केंद्रों पर टीकाकरण हुआ। इसमें 151 लोगों ने टीका लगवाया।
विज्ञापन

16 जनवरी से कोरोना टीकाकरण अभियान की शुरुआत से अब तक फ्रंटलाइन वर्कर व स्वास्थ्य कर्मियों को पहली व दूसरी डोज लगाई जा रही है। सोमवार को इस टीकाकरण का द्वितीय चरण शुरू हो गया। इस चरण में 60 साल से अधिक बुजुर्ग व 45 से 60 बरस के बीच विभिन्न बीमारियों से ग्रसित लोगों को टीका लगाया जाएगा।
इसकी शुरुआत जिला अस्पताल के टीबी केंद्र व जिला महिला अस्पताल में हुई। दो जगहों पर टीकाकरण शुरू हुआ। इसको लेकर जब बुजुर्ग व 45 साल से अधिक के लोग टीकाकरण कराने पहुंचे तो पोर्टल पर उनकी जानकारी ही अपलोड नहीं हो पा रही थी।
विज्ञापन

सुबह 10 बजे से अफसर व कर्मचारी खुद ही पोर्टल पर जानकारी अपडेट करने को जूझते रहे। करीब 12 बजे तक पोर्टल अपडेट ही नहीं हो सका। इस दौरान मैनुअल तरीके से इनका रजिस्ट्रेशन किया गया। जब रजिस्ट्रेशन के बाद पोर्टल पर 12 बजे के बाद जानकारी फीड हुई। उसके बाद ही टीका लगाया जा सका। जिला अस्पताल के क्षय रोग केंद्र में 110 लोगों को टीका लगा। जबकि जिला महिला अस्पताल में 41 लोगों को वैक्सीन की पहली डोज दी गई।
टीकाकरण का द्वितीय चरण शुरू हो गया है। पहले दिन पोर्टल सही तरीके से नहीं चल सका। इस वजह से दिक्कतें आई थी। उम्मीद है जल्द ही यह दिक्कतें भी दूर हो जाएगी।
विज्ञापन

- डॉ. पीके सिंह, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें