फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डाटा बेस के लिए 31 तक ऑनलाइन आवेदन जरूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। पूर्व दशम और दशमोत्तर छात्रवृत्ति व शुल्क प्रतिपूर्ति योजना के तहत नवीन मान्यता प्राप्त संस्थाओं को मास्टर डाटा में शामिल होने के लिए आवेदन किए जाने की समय सारिणी तय कर दी गयी है। इसके तहत 31 मई तक मान्यता प्राप्त विद्यालयों द्वारा मास्टर डाटा बेस में सम्मिलित होने के लिए ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है।
विज्ञापन

जिला समाज कल्याण अधिकारी हर्ष मवार ने बताया कि कक्षा नौ व दस के लिए 31 मई तक प्रदेश में स्थित मान्यता प्राप्त विद्यालयों द्वारा मास्टर डाटा बेस में सम्मिलित होने के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के साथ ही जिला विद्यालय निरीक्षक के समक्ष समस्त प्रपत्र प्रस्तुत करना होगा। इसके बाद जिला समाज कल्याण अधिकारी से पासवर्ड प्राप्त करना (नवीन संस्थाएं) और मास्टर डाटा में संपूर्ण सूचनाएं भरकर अपलोड करके प्रमाणित करना होगा।
कक्षा 11-12 और अन्य समस्त दशमोत्तर कक्षाओं के लिए छह जून तक मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थाओं द्वारा मास्टर डाटा बेस में सम्मिलित होने के लिए आवेदन करने की कार्रवाई शिक्षा विभाग, विश्वविद्यालय, एफिलियेटिंग एजेंसी के माध्यम से होगी। इसके बाद जिला समाज कल्याण अधिकारी से पासवर्ड प्राप्त कर (नवीन संस्थाए) मास्टर डाटा में सम्पूर्ण सूचनाएं भरकर व अपलोड करके डिजिटल हस्ताक्षर से प्रमाणित करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें