फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: एक दीया शहीदों के नाम, मनाया उत्सव

Wed, 30 Oct 2024 09:30 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
शहीदों के नाम पर जलाया गया दीप।
विज्ञापन
महाराजनगर। श्री मंगला देवी आदर्श शिशु विद्या मंदिर प्रांगण में बुधवार शाम एक दीया शहीदों के नाम आयोजित किया गया। संकल्प धारा फाउंडेशन के नेतृत्व में हुए कार्यक्रम में आयोजक शुभम रस्तोगी ने दीयों से भारत का नक्शा बनाया।
विज्ञापन

नक्शे के ऊपरी हिस्से पर एक दिया शहीदों के नाम का लेखन लिखा गया। इसकी सजावट में 500 सौ जलते दीया लगाकर इसे सुसज्जित किया गया। इसी तरह भारत के नक्शे के मध्य में एक दीया शहीदों के नाम का रखकर उसे प्रज्वलित किया गया।
आयोजक शुभम रस्तोगी ने बताया कि यह कार्यक्रम अपने गांव के लोगो के सहयोग से पिछले छह वर्षों से करते आ रहे हैं। इस कार्यक्रम में बच्चों से लेकर महिलाएं पुरुष संग बुजुर्ग भी सहयोग करते हैं, जिससे शहीदों को याद कर मन को शांति मिलती है। इस कार्यक्रम में राजन त्रिपाठी, सोनू वैश्य, अम्बुज यादव, मो. समी, नीरज जायसवाल व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें