फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: फंदे से लटका मिला युवती का शव

Wed, 30 Oct 2024 09:25 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कल्ली चौराहा। कोतवाली मिश्रिख क्षेत्र निवासी एक युवती ने मंगलवार देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में घर में ही फांसी लगा ली। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर रात में ही अंतिम संस्कार कर दिया। पुलिस को बुधवार को घटना की जानकारी हुई।
विज्ञापन


कल्ली गांव निवासी नारायण रैदास की बेटी रजनी (19) ने मंगलवार देर रात अज्ञात कारणों के चलते घर में ही संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगा ली। परिजनों को देर रात में घटना की जानकारी हुई। परिजनों ने बिना पुलिस को बताए बिना युवती का अंतिम संस्कार कर दिया।

14 अक्तूबर को हुई थी गोदभराई
मृतका के पिता नारायण रैदास नैमिषारण्य मार्ग के कल्ली चौराहा के पास ही मकान बनाकर रह रहे थे। परिजनों के मुताबिक 14 अक्तूबर को ही युवती की गोद भराई हुई थी। किन वजहों से रजनी ने यह कदम उठाया, इसकी परिजनों को कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें