फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: राष्ट्रीय लोक अदालत में निपटे एक लाख तीन हजार 424 वाद

Sun, 15 Sep 2024 01:48 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। जिले में सभी न्यायालयों में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत लगी। इस दौरान सुलह-समझौते के आधार पर एक लाख तीन हजार 424 वादों का निस्तारण हुआ। जनपद न्यायाधीश मनोज कुमार तृतीय की अध्यक्षता में राष्ट्रीय लोक अदालत में सुनवाई हुई। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अपर जिला जज नरेंद्र नाथ त्रिपाठी ने बताया कि इस लोक अदालत में रिकॉर्ड वादों का निस्तारण किया गया।
विज्ञापन

जनपद न्यायाधीश मनोज कुमार तृतीय ने भी एक वाद का निस्तारण किया। अपर जिला जज महेंद्र सिंह चतुर्थ ने 2, अपर जिला जज स्पेशल एस.सी.एस.टी.एक्ट मोहम्मद शफीक ने 3, स्पेशल ई.सी. एक्ट विजय कुमार आजाद ने 167, अपर जिला जज स्पेशल पाक्सो कोर्ट संख्या-14 भगीरथ वर्मा ने 3, अपर जिला जज एमपी एमएलए शैलेन्द्र कुमार वर्मा ने 3, अपर जिला जज एफटीसी न्यू दिनेश कुमार नागर ने 3 वादों का निस्तारण किया। अपर जिला जजों ने 185 वादों का निस्तारण किया।

मोटर दुर्घटना का एक करोड़ से अधिक शुल्क अवार्ड
इसी तरह मोटर दुर्घटना दावा न्यायाधिकरण सीतापुर के अध्यक्ष शकील उर रहमान खां ने सुलह समझौते आधार पर 60 मामलों का निस्तारण कर एक करोड़ 71 लाख 45 हजार का शुल्क अवार्ड किया। वहीं, परिवार न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश राम नगीना यादव ने कुल 29 लंबित वादों का समझौता कराया। अपर प्रधान न्यायाधीश निशा झा ने 53, अपर प्रधान न्यायाधीश सुबोध भारती ने 86 वादों का सफल निस्तारण किया।
विज्ञापन

इसी तरह समस्त न्यायिक मजिस्ट्रेट कोर्टों में 4525, सभी बाह्य न्यायालयों में 992, जिला उपभोक्ता फोरम सीतापुर के अध्यक्ष अभिमन्यु लाल श्रीवास्तव ने 1 वाद का निस्तारण कर समझौता राशि दो लाख पैंतीस हजार अवार्ड की। सभी राजस्व न्यायालयों में 46 हजार 175 मुकदमे, सीतापुर के अन्य विभागों ने 49 हजार 850 मुकदमों का निस्तारण किया। बैंकों के प्री-लिटिगेशन बैंक रिकवरी के कुल 1435 मामलों को निस्तारण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें