सीतापुर। रेउसा में दुकान से जुड़े एक विवाद में सेवता विधायक ज्ञान तिवारी के धरने पर बैठने के बाद एसपी चक्रेश मिश्र ने एसओ घनश्याम को लाइनहाजिर कर दिया गया है। विधायक ने रेउसा एसएचओ पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया था।
विधायक का आरोप था कि एसओ दुकान से जुड़े विवाद में एक पक्ष की मदद कर रहे हैं। उन्होंने धरना इसी मांग पर समाप्त किया था कि एसओ घनश्याम को लाइनहाजिर किया जाए। इसके बाद एसपी चक्रेश मिश्रा ने देर रात एसओ को लाइनहाजिर कर दिया।
उनके स्थान पर हनुमंत लाल तिवारी को रेउसा की कमान दी गई है। हनुमंत लाल थानगांव में तैनात थे। वहीं थानगांव में एसपी के पीआरओ उमेश चौरसिया को प्रभारी बनाया गया है। संदना एसओ सुरेश पटेल को अपराध शाखा में भेजते हुए चंद्रभान यादव को संदना थाने का चार्ज सौंपा गया है।