लहरपुर में कोरोना की जांच करती स्वास्थ्य विभाग की टीम।
- फोटो : SITAPUR
सीतापुर। जिले में कोरोना का संक्रमण भले ही थमता जा रहा हो, लेकिन मौतों का सिलसिला बढ़ रहा है। मंगलवार को एक मरीज की मौत हो गई, जबकि दो लोग पॉजिटिव मिले है। जिले में अब मरने वालों की संख्या 80 हो गई है।
जिले में पांच अप्रैल को कोरोना के पहले आठ मरीज एक साथ मिलने के बाद इनकी संख्या रोजाना बढ़ती चली गई। सोमवार को ऐसा पहला दिन था, जब कोरोना का कोई मरीज सामने नहीं आया। स्वास्थ्य विभाग भी खुद माना रहा है अब जिले में कोरोना का खात्मा होने वाला है। इक्का दुक्का ही मामले सामने आ रहे है।
यह हम सबकी जागरूकता की वजह से हुआ है। लेकिन मौतों का सिलसिला बढ़ रहा है। स्वास्थ्य विभाग के पोर्टल पर मंगलवार को एक पॉजिटिव मरीज की मौत की सूचना फीड हुई है। इसके बार जिले का स्वास्थ्य विभाग इस मरीज की जानकारी करने में जुट गया है।
इस मौत के बाद अब जिले में 80 लोग कोरोना का शिकार हो गए है। दो लोग पॉजिटिव आए है। यह लोग सैदापुर व रसूलपुर के है। अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. पीके सिंह ने बताया पांच मरीज जिला अस्पताल के एल-टू में भर्ती है। 20 मरीज होम क्वारंटीन है। जिले में इस समय 41 एक्टिव केस है।