सीतापुर। अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. राजशेखर ने एक सूचना के आधार पर जिला अस्पताल के निकट एक पैथालॉजी पर छापा मारा। उस दौरान पैथालॉजी बंद मिली। इस पर पैथालॉजी पर नोटिस चस्पा कर दिया गया है।
अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. राजशेखर ने बताया कि जिला महिला अस्पताल के सामने रानी कोठी में एक पैथालॉजी अवैध रूप से संचालित होने की सूचना मिली थी। इस पर मंगलवार को छापा मारा गया, जिसमें वह पैथालॉजी बंद मिली। कुछ मरीज जांच कराने आए थे। उनसे पूछताछ की गई है। पैथालॉजी के बाहर नोटिस चस्पा कर दिया गया है। इसमें कहा गया कि जिसकी भी पैथालॉजी हो वह दो दिन के अंदर कार्यालय में आकर संपर्क करे।