फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से एक की मौत, नौ पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। जिले में कोरोना से सोमवार को एक और संक्रमित मरीज की मौत हो गई। नौ लोग संक्रमित मिले है। अब जिले में कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा 75 पहुंच गया है। संक्रमितों में पुलिस लाइन का एक सिपाही भी शामिल है। मरीजों को इलाज के लिए कोविड अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।
विज्ञापन

जिले में कोरोना से एक मरीज की मौत हो गई। स्वास्थ्य विभाग के पोर्टल पर मौत की सूचना फीड होने से अब स्वास्थ्य महकमा इस मरीज की जानकारी जुटाने में जुट गया है। जबकि नौ नए लोग संक्रमित हुए है। इनमें पुलिस लाइन का एक कर्मी, ऊंचाटीला तरीनपुर, सुभाष नगर, लालबाग, बेहड़ालाल, भव्वापुर खैराबाद, हुसैनगंज व रामपुरकलां में पॉजिटिव केस आए है। प्रभारी सीएमओ डॉ. पीके सिंह ने बताया तीन मरीज जिला अस्पताल के एलटू अस्पताल में भर्ती है। 51 मरीज होम क्वारंटीन है। जिले में इस समय 99 केस एक्टिव है।
पिसावां विकासखंड के ग्राम नेरी में एक पॉजिटिव केस आने पर सोमवार को सीएचसी की टीम नेरी चौराहे पर पहुंची। वहां पर 30 लोगों की जांच की गई। मेडिकल टीम में आरबीएस के डॉॅ. अनुराग राजन ने बताया आरटीपीसीआर की 30 व एंटीजन किट के द्वारा 25 जांच की गई। एंटीजन के द्वारा की गई सभी जांचे नेगेटिव आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें