फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कच्ची शराब के साथ एक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। तम्बौर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत सहिंजर कला में पुलिस ने एक आरोपी को कच्ची शराब भट्ठी के साथ गिरफ्तार किया। कब्जे से दस लीटर शराब व 50 लीटर लहन बरामद किया है।
विज्ञापन

ग्राम सहिंजर कलां में अवैध रूप से शराब बनाने की पुलिस को सूचना मिली थी। पुलिस ने शनिवार सुबह आठ बजे एक घर पर छापा मारा। छापे में पुलिस ने गोबरे लोनिया को करीब 10 लीटर शराब व 50 लीटर लहन बरामद किया।
शराब बनाने वाली भट्ठी व अन्य उपकरण बरामद किए। पुलिस ने दो अन्य लोगों के यहां छापा मारा। यहां पर दो लोग भाग निकले। पुलिस ने शराब लहन को नष्ट करने की कार्रवाई की है।
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपी गोबरे को गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्रवाई की है। थानाध्यक्ष अमित सिंह भदवरिया ने बताया कि गोबरे के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेजने की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें