फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अफसर हर माह पांच-पांच स्कूलों का करेंगे निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। परिषदीय विद्यालयों में अब शिक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए डीएम ने अफसरों को जमीनी हकीकत परखने के निर्देश दिए हैं। जिला टास्क फोर्स व विकास खंड स्तरीय टास्क फोर्स के सदस्यों को प्रतिमाह पांच-पांच विद्यालयों का निरीक्षण करने के निर्देश दिए हैं। इसमें लापरवाही उजागर होने पर शिक्षकों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

जिलाधिकारी अनुज सिंह ने परिषदीय विद्यालयों में बेहतर तरीके से पठन-पाठन सुनिश्चित करने के लिए कवायद शुरू की है। इसके तहत जिला टास्क फोर्स व ब्लॉक स्तरीय टास्क फोर्स के सदस्यों को हर माह अपने इलाके के पांच-पांच विद्यालयों का औचक निरीक्षण करने की हिदायत दी। ये अफसर जिस भी विद्यालय का निरीक्षण करेंगे, उसकी रिपोर्ट प्रेरणा एप पर उसी दिन अपलोड करेंगे। इस रिपोर्ट में उस विद्यालय का नाम सहित तमाम खामियां उजागर करेंगे। उसके बाद लापरवाही बरतने वाले शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
जिला टास्क फोर्स में सीडीओ उपाध्यक्ष, डीआईओएस सदस्य, जिला कार्यक्रम अधिकारी सदस्य, बीएसए सदस्य, जिला आपूर्ति अधिकारी सदस्य, सीएमओ सदस्य, जिला विकास अधिकारी सदस्य, पीडी सदस्य, एसडीएम अध्यक्ष ब्लॉक स्तरीय टास्क फोर्स, नायब तहसीलदार सदस्य, आपूर्ति निरीक्षक सदस्य, बीईओ सदस्य, सहायक विकास अधिकारी पंचायत सदस्य व सीएचसी अधीक्षक सदस्य के रूप में शामिल हैं। बीएसए अजीत कुमार ने बताया कि निरीक्षण आख्या आने के बाद लापरवाही मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें