फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: पहले पड़ाव पर अफसरों ने परखी तैयारियां

Fri, 28 Feb 2025 11:58 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंदलामऊ (सीतापुर)। 84 कोसी परिक्रमा के पहले पड़ाव कोरौना में तैयारियां पूरी हो गईं हैं। जिला विकास अधिकारी हरिश्चंद्र प्रजापति, डीपीआरओ व मिश्रिख्र एसडीएम ने शुक्रवार को व्यवस्थाओं का जायजा लिया। डीडीओ ने सबसे पहले द्वारिकाधीश तीर्थ का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

इसके बाद उन्होंने परिसर में अस्थायी रूप से लगाई गई पानी की टंकी का जायजा लिया। शौचालय, पंडाल, चिकित्सा शिविर और प्रशासनिक शिविर की व्यवस्थाएं देखीं। पुलिस कंट्रोल रूम का भी निरीक्षण किया। परिक्रमा मार्ग और पड़ाव परिसर में साफ-सफाई की व्यवस्था परखी।
उन्होंने ब्लॉक अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी जरूरी इंतजाम चाक-चौबंद रहने चाहिए। उन्होंने कहा कि परिक्रमा में आने वाले संतों और श्रद्धालुओं को कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए। इस मौके पर खंड विकास अधिकारी गोंदलामऊ प्रवीण जीत, सचिव आशुतोष पांडेय, आसिफ अली सिद्दीकी, प्रदीप कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें