फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अफसरों ने आजम की बैरक खंगाली

विज्ञापन
जिला कारागार का निरीक्षण कर वापस लौटते डीएम-एसपी। - फोटो : SITAPUR
विज्ञापन
सीतापुर। डीएम और एसपी ने शनिवार को जेल में बंद सांसद आजम खान की बैरक को खंगाला। उनके बेटे अब्दुल्ला आजम की भी बैरक की जांच की गई। इस दौरान अफसरों को वहां सब सामान्य मिला।
विज्ञापन

डीएम विशाल भारद्वाज व एसपी आरपी सिंह ने शनिवार को फोर्स के साथ जेल में छापा मारा। टीम ने करीब एक घंटे तक जेल में बैरकों की जांच की। जेल में बंद सांसद आजम खान व उनके बेटे अब्दुल्ला आजम की भी बैरक को भी खंगाला। तलाशी में कोई आपत्तिजनक वस्तु नहीं मिली। सब कुछ सामान्य रहा।
अफसरों ने जेल की बैरकों के अलावा अस्पताल, भोजनालय आदि का भी निरीक्षण किया। कुछ बंदियों की समस्याएं भी सुनीं। महिला बैरक की भी जांच की। सांसद आजम खान की पत्नी तंजीन फात्मा महिला बैरक में बंद हैं।
विज्ञापन

सीतापुर कारागार में पूर्व मंत्री व सांसद आजम, उनकी पत्नी तंजीन फात्मा, बेटा अब्दुल्लाह आजम के अलावा पश्चिमी व पूर्वी यूपी के कई खूंखार अपराधी बंद हैं। सीतापुर जेल में प्रदेश के कई नामचीन माफिया गैंग के सदस्य निरुद्ध हैं। जिसके चलते सीतापुर जेल काफी संवेदनशील मानी जाती है।
डीएम ने बताया कि जेल का निरीक्षण किया गया है। बैरकों की जांच की गई है। निरीक्षण में सब कुछ सामान्य मिला। जेलर आरएस यादव ने बताया कि डीएम, एसपी सहित अफसरों की टीम ने जेल का औचक निरीक्षण किया है। जेल में बंद सांसद आजम खान की बैरक की भी जांच हुई है। सब सामान्य मिला।
निरीक्षण में डीएम, एसपी के अलावा एडीएम विनय पाठक, एएसपी एनपी सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट शिशिर कुमार, एसडीएम अमित भट्ट, सीओ सिटी पीयूष कुमार सिंह, महिला थाना प्रभारी निरीक्षक पूनम रानी व कई थानों की पुलिस शामिल थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें