फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: अब आप खुद ही जान सकेंगे रेस्टोरेंट की साफ-सफाई व भोजन की गुणवत्ता

Wed, 17 Sep 2025 12:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। आप शहर के किसी रेस्टोरेंट में खाना खाने की सोच रहे हैं। रेस्टोरेंट की साफ-सफाई व वहां की भोजन की गुणवत्ता को लेकर चितिंत हैं तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। कारण, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने शहर के 20 रेस्टोरेंट को ईट राइट प्रमाणपत्र दिया है। रेस्टोरेंट संचालकों को गेट के बाहर इसे चस्पा करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण की तरफ से नामित एक संस्था की तरफ से इन रेस्टोरेंट का सर्वे कराया गया था। इस सर्वे में मानकों को परखा गया था। इस संस्था की रिपोर्ट के आधार पर एफएसडीए ने 20 रेस्टोरेंट को प्रमाणपत्र जारी किया है। इस प्रमाणपत्र के आधार पर रेस्टोरेंट पहुंचने वाले ग्राहक वहां के भोजन की शुद्धता, सुरक्षा, साफ-सफाई की रेटिंग देखकर बेहतर विकल्प का चुनाव कर सकेंगे।

इन मानकों पर जारी हुआ प्रमाणपत्र
खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की तरफ से जारी लाइसेंस, श्रमिकों की ड्रेस व मेडिकल, स्वच्छता, कुकिंग ऑयल, कच्चे व पके माल का रखरखाव, वेज व नाॅनवेज का अलग-अलग रखरखाव, कार्य व्यवहार, वेंटीलेशन, बैठने की सुविधा आदि मानकों की जांच की गई थी।
विज्ञापन


आंख अस्पताल को मिला ईट राइट कैंपस का प्रमाणपत्र
ईट राइट प्रमाणपत्र के साथ ही ईट राइट कैंपस का प्रमाणपत्र केवल आंख अस्पताल को दिया गया है। यानि इसका मतलब है यहां पर बेहतर भोजन के बारे में लोगों को बताया जा रहा है। कौन से मौसम में किस तरह का भोजन करना चाहिए। यहां पर काम करने वाले व मरीजों को इसकी जानकारी मिल रही है।

20 को दिया प्रमाणपत्र
शहर के 20 रेस्टोरेंट को ईट राइट का प्रमाणपत्र दिया गया है। एजेंसी की सर्वे रिपोर्ट के आधार पर 20 रेस्टोरेंट को प्रमाणपत्र मिला है। रेस्टोरेंट संचालकों को परिसर के बाहर इस प्रमाणपत्र को चस्पा करने के निर्देश दिए गए हैं, जिससे उनके यहां पहुंचने वाले ग्राहक छोटी-छोटी चीजों के बारे में जान सकें।
विज्ञापन

अमित कुमार, सहायक खाद्य आयुक्त, द्वितीय, एफएसडीए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें