फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब मतगणना की तैयारी में जुटा प्रशासन

Sun, 18 Oct 2015 11:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पंचायत चुनाव में तीसरे दौर की वोटिंग निपटाने के बाद अब जिला प्रशासन मतगणना की तैयारी में जुट गया है। डीडीसी व बीडीसी चुनाव की मतगणना ब्लॉक स्तर पर होगी।
विज्ञापन


ब्लॉकवार मतपेटियों में सील मतपत्रों की गिनती के लिए गणना कर्मियों की तैनाती कर उन्हें प्रशिक्षित किया जाएगा। चतुर्थ चरण का मतदान 29 अक्तूबर होगा।

अंतिम चरण में लहरपुर, बेहटा, सकरन, रेउसा एवं रामपुर मथुरा ब्लॉक में वोटिंग कराई जा रही है। इस चरण में 21 डीडीसी व बीडीसी 553 के पदों पर मतदान होगा। इन ब्लॉकों में मतदान के बाद एक नवंबर को वोटों की गणना की जाएगी।

इसकी तारीख नजदीक आते देख जिला प्रशासन ने चौथे दौर के मतदान के साथ ही मतगणना कार्य भी शुरू कर दिया है। ऐसे में जिला प्रशासन द्वारा मतगणना कार्य में गणना कर्मियों की ड्यूटी लगाई जा रही है। यह कार्य कंप्लीट होने के बाद मास्टर ट्रेनरों द्वारा मतगणना कर्मियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन


लहरपुर में बढ़ा एक जोन
अंतिम चरण के मतदान में लहरपुर ब्लॉक में एक जोन बढ़ा दिया गया है। पांच विकास खंडों में प्रशासन ने निष्पक्ष व स्वतंत्र मतदान के लिए 14 जोन व 96 सेक्टर बनाए थे। रविवार को इसमें संशोधन करते हुए लहरपुर में एक जोन बढ़ाकर वहां की संख्या तीन कर दी गई। ऐसे में अंतिम चरण में पांच ब्लॉकों में 15 जोन व 96 सेक्टर हो गए है।

डीडीसी व बीडीसी की लगेंगी अलग टेबल
मतगणना को लेकर डीडीसी व बीडीसी की अलग-अलग टेबल लगाई जाएंगी। वहीं पार्टियां भी विकास खंड स्तर पर बनेंगी। एक मतगणना टेबल पर पांच मतगणना कार्मिक लगाए जाएंगे। इनमें एक पर्यवेक्षक, तीन सहायक व एक अतिरिक्त सहायक होगा।

मतगणना में नहीं लगेंगे मतदान कर्मी
आयोग ने निर्देश दिए है कि मतगणना में ऐसे कार्मिक तैनात किए जाए, जिन्होंने ने मतदान के चारों चरणों में ड्यूटी न की हो। अगर कर्मचारियों की कमी की वजह से ऐसा संभव न हो तो एक व दो चरण में ड्यूटी कर चुके कर्मी ही मतगणना में तैनात किए जाए।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें