फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: अब 200 मरीजों की होगी थायराइड जांच

Wed, 18 Mar 2026 12:30 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। जिला अस्पताल में थायराइड की जांच में तेजी आएगी। इस जांच के लिए एक अन्य नई मशीन अस्पताल आ गई है। अब दो मशीनें होने से एक साथ करीब 200 मरीजों की जांच आसान हो जाएगी। इससे मरीजों को जांच के लिए अब अगले दिन का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। जल्द ही नई मशीन को चालू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में पहले से ही थायराइड की जांच सुविधा उपलब्ध है। जिला महिला अस्पताल में इसकी जांच न होने से यहां के मरीज जिला अस्पताल से ही जांच करवाते हैं। एक दिन में रोजाना करीब 100 जांचें होती हैं। जबकि इससे अधिक मरीजों को थायराइड जांच की जरूरत पड़ रही है। इससे कई बार मरीजों को वापस कर दिया जाता था। अब यह समस्या दूर होगी। एक नई मशीन अस्पताल में आ गई है। इस मशीन से एक साथ करीब 100 लोगों की जांच होगी।
जिला अस्पताल की चिकित्सक डॉ. स्वास्ति वाजपेयी ने बताया कि थायराइड की जांच उन लोगों को कराई जाती है, जिनके वजन में अचानक बदलाव आता है। अत्यधिक थकान आती है। बालों का झड़ना व अनियमित पीरियड्स होते हैं। यह जांच प्राइवेट पैथोलॉजी में करीब 600 से 800 रुपये में होती है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. इंद्र सिंह ने बताया कि अस्पताल में एक नई मशीन मिल गई है। जल्द ही इसको चालू किया जाएगा। इससे मरीज को जल्द व समय से सुविधा मिल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें