फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: नकाबपोशों ने प्रधानाध्यापक को रोकने का किया प्रयास

Wed, 18 Mar 2026 12:30 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंदलामऊ (सीतापुर)। धरौली प्राथमिक विद्यालय में तैनात प्रधानाध्यापक को मंगलवार सुबह नकाबपोशों ने रोक लिया। रालामऊ निवासी अनुपम कुमार शुक्ला ने बताया कि वह धरौली में प्रधानाध्यापक हैं। बताया कि मंगलवार सुबह 8:50 वह विद्यालय जा रहे थे।
विज्ञापन

तभी भरौना-धरौली मार्ग पर मडिया मोड़ के पास दो नकाबपोश ने उनकी बाइक रोकने का प्रयास किया। एक युवक ने चलती बाइक से उनका हाथ पकड़ लिया। हालांकि, उन्होंने हिम्मत दिखाते हुए किसी तरह खुद को छुड़ाया और बाइक की रफ्तार बढ़ाकर बच सके। कुछ दूर जाकर पीछे मुड़कर देखा तो एक और बाइक पर दो अन्य नकाबपोश दिखाई दिए।
चारों युवक बाद में एक ही बाइक पर सवार होकर मढिया गांव की ओर भाग गए। थानाध्यक्ष अरविंद कुमार कटियार ने बताया कि तहरीर मिली है। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें