फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: खामियां मिलने पर 10 अस्पताल संचालकों को नोटिस, एक पर जड़ा ताला

Sat, 16 May 2026 12:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
​लहरपुर क्षेत्र में अस्पताल की जांच करती स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम। संवाद
विज्ञापन
लहरपुर। स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम ने शुक्रवार को दस अस्पतालों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान तमाम खामियां उजागर हुईं। अधिकतर अस्पतालों में पंजीकृत चिकित्सक न मिलने के साथ ही साफ सफाई की व्यवस्था कापी खराब मिली। टीम को देखते ही कई संचालक अस्पताल बंद कर निकल भागे। इस पर टीम ने सभी दस अस्पतालों के संचालकों को नोटिस जारी कर 48 घंटे में जवाब देने के लिए कहा है। निरीक्षण के दौरान तय मानकों की अनदेखी पर एक निजी क्लीनिक पर ताला भी जड़ दिया।
विज्ञापन

नोडल अधिकारी डॉ. एमएल गंगवार, डिप्टी सीएमओ डॉ. दिनेश त्रिपाठी, नायब तहसीलदार अशोक कुमार यादव व सीएचसी अधीक्षक डॉ. अरविंद वाजपेयी की संयुक्त टीम ने सीतापुर मार्ग स्थित स्वालो हॉस्पिटल की जांच की। यहां पर पंजीकृत चिकित्सक न मिलने पर नोटिस जारी किया गया। इसी के समीप संचालित सारा हॉस्पिटल बंद मिला। टीम ने नेशनल हॉस्पिटल की जांच की तो अस्पताल पंजीकृत मिला लेकिन पंजीकृत चिकित्सक वहां मौजूद नहीं थे। इसी तरह शहर बाजार स्थित अवध हॉस्पिटल की जांच में पंजीकरण तो मिला लेकिन मौके पर मरीज भर्ती मरीजों के इलाज के लिए कोई भी डॉक्टर मौजूद नहीं था। छावनी स्थित एएमएस हॉस्पिटल, कोतवाली मार्ग पर स्थित एसआर मेमोरियल हॉस्पिटल में भी मौके पर कोई भी पंजीकृत डॉक्टर न मिलने पर नोटिस देकर जवाब मांगा गया है।
नगर के मोहल्ला ठठेरी टोला स्थित एपेक्स हॉस्पिटल को भी डॉक्टर न मिलने पर नोटिस दिया गया। नगर के मोहल्ला मीरा टोला स्थित बंगाली अस्पताल व अलशिफा हॉस्पिटल मौके पर बंद मिले। टीम नगर के शाहकुलीपुर मोड़ पर स्थित डॉ. रईस के क्लीनिक पहुंची तो डॉक्टर अपना क्लीनिक बंद कर भाग निकले। क्लीनिक के बाहर तख्त पर लेटे एक मरीज को ग्लूकोज चढ़ाया जा रहा था। टीम ने क्लीनिक में ताला लगा दिया। नोडल अधिकारी ने बताया कि अस्पतालों की जांच की जा रही है। जांच के दौरान कमियां मिलने पर अस्पताल संचालकों को नोटिस देकर जवाब मांगा गया है। इसके बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें