फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: गुलरामऊ के पास धू-धूकर जली कार

Sat, 16 May 2026 12:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
महमूदाबाद क्षेत्र में जलती कार। संवाद
विज्ञापन
महमूदाबाद। महमूदाबाद-भगौली मार्ग पर गुलरामऊ के पास शुक्रवार को एक कार धू-धूकर जलने लगी। चंद मिनट में पूरी कार जल गई। सरावगी टोला निवासी सभासद बदर अहमद ने पुलिस को प्रार्थनापत्र देकर बताया कि उनका भाई आकिब अहमद बाराबंकी जा रहा था। गुलरामऊ के पास अज्ञात वाहन ने कार में टक्कर मार दी, जिससे कार में आग लग गई। बचने के प्रयास में चालक को मामूली चोट आई है। सूचना पर पहुंची दमकल टीम ने आग पर काबू पाया। कोतवाल भानु प्रताप ने बताया कि कोई जनहानि नहीं हुई है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें