फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूध वितरण में लापरवाही पर 19 बीईओ को नोटिस

Fri, 08 Jan 2016 11:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
परिषदीय विद्यालयों में नौनिहालों को दूध वितरण में हीला हवाली बरतना 19 बीईओ को महंगा पड़ गया है। यह कार्रवाई बीएसए ने मध्याह्न भोजन योजना में दूध वितरण की समीक्षा पर की है।
विज्ञापन


समीक्षा में पाया कि पिछले बुधवार को जिले के 819 स्कूलों में दूध नहीं बंटा था। इस पर उन्होंने सभी बीईओ को नोटिस देकर तीन दिन में जवाब तलब मांगा है।

परिषदीय विद्यालयों में मध्यान्ह भोजन योजना के तहत नौनिहालों को बुधवार को दूध व तहरी दिया जाता है। दूध के लिए कनवर्जन कास्ट भी बढ़ाई जा चुकी है। इसको लेकर बीएसए ने सभी बीईओ को हर हाल में दूध वितरण कराने के निर्देश दिए थे।

इसके बावजूद बीईओ ने दिलचस्पी नहीं दिखाई। पिछले बुधवार को जिले के 3845 स्कूलों में दूध बंटा। जबकि 819 स्कूलों के नौनिहालों को दूध के दर्शन नहीं हुए।

यह स्कूल 19 विकास खंड़ों के है। इसका खुलासा मध्यान्ह भोजन योजना की समीक्षा से हुआ। जिस पर बीएसए ने सभी बीईओ को कारण बताओ नोटिस जारी करके 11 जनवरी तक जवाब दाखिल करने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा अगले बुधवार से शत-प्रतिशत दूध बंटवाने की हिदायत भी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें