फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंकों में हड़ताल से 40 करोड़ का लेनदेन ठप

Fri, 08 Jan 2016 11:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
ऑल इंडिया बैंक इंप्लाइज एसोसिएशन के आह्वान पर शुक्रवार को बैंक कर्मियों की राष्ट्रव्यापी हड़ताल का असर दिखा। जिले में तकरीबन 40 करोड़ रुपये का लेनदेन प्रभावित हुआ। एसबीआई समेत निजी बैंक हड़ताल में शामिल थे।
विज्ञापन


पिछले साल हुए द्विपक्षीय समझौते को पूर्ण रूप से न लागू कराने भारतीय स्टेट बैंक के पांच सहयोगी बैंकों में सेवा शर्तों के उल्लंघन के विरोध में ऑल इंडिया बैंक इंप्लाइज एसोसिएशन ने शुक्रवार से राष्ट्रव्यापी हड़ताल का एलान किया था।

संगठन के आह्वान पर सीतापुर में भी एसोसिएशन से जुड़े बैंकों के कर्मचारी हड़ताल पर रहे। इनके हड़ताल में शामिल होने से इलाहाबाद बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, यूको बैंक एवं ओरियंटल बैंक ऑफ कॉमर्स बैंक बंद रहा।
विज्ञापन


कर्मचारियों के हड़ताल पर रहने से बैंकों में कामकाज ठप रहा। हड़ताल की वजह से तकरीबन 40 करोड़ रुपये का लेनदेन प्रभावित हुआ। उधर, हड़ताली कर्मचारियों ने ऑल इंडिया बैंक इंप्लाइज एसोसिएशन के बैनर तले शहर के इलाहाबाद बैंक की मुख्य शाखा पर प्रदर्शन किया और जमकर नारेबाजी भी की।

एसोसिएशन के कर्मचारी नेता केके गुप्ता ने दावा किया कि जनपद में हड़ताल में शामिल बैंक पूरी तरह से बंद रहे। इन बैंकों के एटीएम भी ठप रहे। प्रदर्शन में प्रदीप टंडन, संजय कटियार, राकेश सक्सेना, अरुण दीप सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें