फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे दौर के लिए आज से होंगे नामांकन

Wed, 18 Nov 2015 11:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
दूसरे चरण में प्रधान व ग्राम पंचायत सदस्य पद के चुनाव के लिए नामांकन गुरुवार से होगा। यह प्रक्रिया दो दिन तक यानी 20 नवंबर तक चलेगी। यह कार्य पांच विकास खंडों में होगा।
विज्ञापन


जिला प्रशासन दूसरे चरण की नामांकन प्रक्रिया शुरू कराने की तैयारी में जुटा है। नामांकन के दौरान ब्लॉक मुख्यालयों पर बैरीकेडिंग लगाई है। साथ ही सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

दूसरे चरण में परसेंडी, लहरपुर, हरगांव, एलिया, महोली में नामांकन होगा। प्रशासन के अनुसार ऐलिया में 83, हरगांव में 82, लहरपुर में 68, परसेंडीं में 83 व महोली में 74 प्रधान के पद हैं।
विज्ञापन


जबकि ग्राम पंचायत सदस्य के ऐलिया में 1027, हरगांव में 1036, लहरपुर में 864, परसेंडी में 1079 व महोली में 906 पद हैं। इन पदों के लिए 19 व 20 नवंबर को ब्लॉक मुख्यालय पर नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे। सभी ब्लॉकों पर नामांकन के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। आरओ व एआरओ की तैनाती कर दी गई है।

10 हजार कार्मिकों को ड्यूटी जारी
प्रधान व ग्राम पंचायत सदस्य पदों के चुनाव के लिए बुधवार को जिला प्रशासन ने दस हजार कर्मियों की ड्यूटी आदेश जारी कर दिए हैं। यही नहीं सभी कर्मचारियों के ड्यूटी आदेश ब्लॉक मुख्यालयों को उपलब्ध भी करा दिए गए हैं।

गुरुवार को ड्यूटी आदेशों का वितरण होगा। इस बार चारों चरणों में करीब दस हजार कार्मिक लगाए जा रहे है। इन कार्मिकों को दो चरणों में मतदान कराना होगा। प्रथम चरण के कार्मिक तीसरे व दूसरे चरण के कार्मिक चौथे चरण में ड्यूटी करेंगे। इन कार्मिको को 21 व 23 नवंबर को द्वितीय ट्रेनिंग दी जाएगी।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें