पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों में वृद्धि के विरोध में 18 नवंबर को जिले भर के पेट्रोल पंपों पर हड़ताल रहेगी। सभी पेट्रोल पंपों पर सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक बंदी रहेगी।
सीतापुर पेट्रोलियम डीलर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष फरहत बेग व महामंत्री दिनेश अग्रवाल ने बताया कि प्रदेश द्वारा लिए जा रहे प्रवेश कर, मेट्रो टैक्स तथा अन्य टैक्सों को मिलाकर करीब 16.50 रुपये प्रति लीटर जनता से वसूले जा रहे हैं।
उत्तर प्रदेश पेट्रोलियम एसोसिएशन काफी समय से इसका विरोध कर रहा है। उन्होंने बताया कि कीमतों में वृद्धि के विरोध में बुधवार को सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक सभी पेट्रोल पंप बंद रहेंगे।
इस अवधि में किसी भी पंप पर पेट्रोल और डीजल की बिक्री नहीं होगी। इस बंदी के दौरान एंबुलेंस, लाश वाहन और शादी के वाहन मुक्त रहेंगे।