प्रथम चरण में पांच ब्लॉकों समेत जिला मुख्यालय पर होने वाले पंचायत चुनाव की नामांकन प्रक्रिया का दौर सोमवार से शुरू होगा और यह प्रक्रिया दो दिनों तक चलेगी। इसे लेकर प्रशासन ने सारी तैयारियां पूरी कर ली हैं। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर जिला मुख्यालय समेत ब्लॉकों पर बैरीकेटिंग के इंतजाम किए गए हैं।
प्रथम चरण में मिश्रिख, कसमंडा, सिधौली, गोंदलामऊ एवं मछरेहटा ब्लॉक में पंचायत चुनाव होंगे। इस चरण में 28 सितंबर से शुरू नामांकन प्रक्रिया 29 सितंबर तक चलेगी। नामांकन प्रक्रिया सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक चलेगी।
प्रशासन के मुताबिक प्रथम चरण के चुनाव की नामांकन प्रक्रिया की सारी तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। सुरक्षा की दृष्टि से ब्लॉक और तहसील परिसरों में बैरीकेडिंग की गई है।
इसके अलावा सुरक्षा के व्यवस्था के लिए भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई। नामांकन कक्ष में प्रत्याशी समेत उसका प्रस्ताव ही जाएंगे। इसके अलावा कोई भी व्यक्ति नामांकन कक्ष में प्रवेश नहीं करेगा।