फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक जुलाई से नहीं मिलेगी सब्सिडी

Sun, 14 Jun 2015 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
डीबीटीएल की पहल स्कीम से लिंकअप का गैस उपभोक्ताओं के पास आखिरी मौका है। पार्किंग पीरियड के तौर पर दिया गया यह अवसर 30 जून को खत्म हो रहा है। इस अवधि में लिंकअप न कराने पर यह मान लिया जाएगा कि वे उपभोक्ता सब्सिडी नहीं लेना चाहते हैं।
विज्ञापन


लिहाजा उन्हें सब्सिडी छोड़ने वाले उपभोक्ताओं की फेहरिस्त में शुमार कर दिया जाएगा। बता दें कि पेट्रोलियम मंत्रालय की ओर से गैस उपभोक्ताओं के खाते लिंकअप कराने को लेकर अभियान चलाया जा रहा है।

31 मार्च तक लिंकअप करा चुके उपभोक्ताओं को सब्सिडी दी जा रही है। जो उपभोक्ता इस अवधि में लिंकअप नहीं करा सके हैं, उन्हें बाजार मूल्य पर सिलेंडर दिया जा रहा है। इसके बाद मंत्रालय द्वारा उपभोक्ताओं को लिंकअप का आखिरी मौका पार्किंग पीरियड के रूप में दिया गया।
विज्ञापन


पार्किंग पीरियड की अवधि भी 30 जून को खत्म हो रही है। इसको लेकर एजेंसियां उपभोक्ताओं से संपर्क कर उन्हें लिंकअप के लिए प्रेरित कर रही हैं। साथ ही उपभोक्ताओं को यह जानकारी दी जा रही है, कि 30 जून तक लिंकअप न कराने पर उन्हें सब्सिडी छोड़ने वाली सूची में दर्ज कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

जिसके बाद वह बाजार मूल्य पर ही सिलेंडर हासिल कर पाएंगे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें