फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: विवाहित की मौत के छह दिन बाद भी कोई कार्रवाई नहीं

Thu, 26 Jun 2025 11:48 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंदलामऊ। संदना निवासी एक विवाहिता की शनिवार को इलाज के दौरान लखनऊ स्थित सिप्स अस्पताल में मौत हो गई थी। इस संबंध में मृतका के भाई की तहरीर पर सपना के पति, ससुर समेत कुल छह लोगों पर केस दर्ज किया गया है। मृतका के भाई का आरोप है कि केस दर्ज करने के छह दिन बाद भी पुलिस ने अभी तक आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की है। मृतका के भाई ने पुलिस की कार्यशैली पर भी गंभीर सवाल उठाए हैं।
विज्ञापन

उधर, थानाध्यक्ष चंद्रभान यादव का कहना है कि उन्हें अभी तक मृतका की पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं मिली है। इसी वजह से कार्रवाई में देरी हो रही है। मृतका के भाई राजीव के अनुसार सपना गुप्ता ( 34) का विवाह वर्ष 2015 में विनय गुप्ता के साथ हुआ था। 19 अप्रैल को सपना गुप्ता ने भाई राजीव को कॉल कर बताया कि ससुरालीजनों ने जान से मारने की नीयत से उसे आग लगा दी है। इसके बाद ससुरालीजन सपना का इलाज करवाकर उसे घर ले आए।
हालत बिगड़ने पर वापस अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां सपना ने दम तोड़ दिया। मृतका के भाई की तहरीर पर पुलिस ने इस मामले में छह लोगों पर केस दर्ज किया है। केस दर्ज होने के छह दिन बाद भी पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की है। थाना प्रभारी चन्द्रभान यादव ने बताया कि जब जीडी व पीएम रिपोर्ट मिलेगी, तभी कार्रवाई तय हो पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें