फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: चोरी के नौ आरोपी गिरफ्तार

Thu, 29 Oct 2026 11:38 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। अलग-अलग थानों की पुलिस ने बृहस्पतिवार को चोरी के नौ आरोपियों को गिरफ्तार किया। इसके अलावा तीन बाल अपचारियों को संरक्षण में लिया गया। अटरिया पुलिस ने मुखबिर की निशानदेही पर धरांवा मोड़ के पास दबिश देकर अटरिया के नटपुरवा मजरा कुंवरपुर निवासी शिवकुमार, अंकित नट और राहुल नट को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

इनके अलावा तीन बाल अपचारियों को भी संरक्षण में लिया। आरोपियों के पास से ठेलिया और जनरेटर के पुर्जे आदि बरामद हुए। कमलापुर पुलिस ने उसरी गांव निवासी रिंकू और सुनील को जलालपुर-मछरेहटा रोड पर श्रीलक्ष्मी धर्मकांटे के पास से गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से चोरी में इस्तेमाल होने वाले औजार बरामद हुए।
शहर कोतवाली पुलिस ने लखीमपुर खीरी निवासी पूनम, सुशीला और भिदलो को गिरफ्तार किया। सीओ विनय यादव ने बताया कि तीनों महिलाओं ने बुधवार को मोहल्ला पूर्णागिरी नगर निवासी सुबोध कुमार गुप्ता की दुकान से पीतल के चार करवे चोरी कर लिए थे। सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपियों की पहचान की गई। अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें